जहानाबाद: लगातार दूसरे दिन भी सदर अस्पताल में स्थगित रहा कोरोना जांच, लोगों को हुई परेशानी
सदर अस्पताल में कोराना जांच सैंपल कीट समाप्त होने से आम मरीजों के साथ साथ विभिन्न थानों से गिरफ्तार हुए आरोपियों के को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जहां एक तरफ विभिन्न बीमारियों में कोरोना जांच करने गए मरीजों को जांच नही होने से उन्हें निराश लौटना पड़ा। जल्द ही जांच सेवाएं बहाल होने की संभावना है।