अशोक नगर: शंकरपुर मगरदा में 30 वर्षीय महिला ने चूहा मार दवा का सेवन किया, ज़िला अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर शहर के शंकरपुर मगरदा में एक महिला ने चूहा मार दवा का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार शंकरपुर मगरदा निवासी ममता पति राधे किशन धाकड़ उम्र 30 वर्ष ने शनिवार को शाम 7:00 बजे अपने घर पर रखी चूहा मार दवा का सेवन कर लिया था जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों को पता चला तो महिला को जिला चिकित्सालय पहुंचाया।