मुगलसराय: अलीनगर थाना क्षेत्र में फोन पर बात करने से रोकने पर किशोरी ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
अलीनगर थाना क्षेत्र में परिजनों की रोक-टोक से नाराज एक किशोरी ने घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने अंदर से बंद कमरे की खिड़की तोड़कर प्रवेश किया, जहां किशोरी का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।आज शुक्रवार दोपहर 01 बजे पुलिस द्वारा घटना कि जाँच कर कार्यवाही कि बात कही गयी।