गंगधार झालावाड़
गंगधार में महाकाल मित्र मंडल के तत्वावधान में रविवार को इस वर्ष की चौथी डाक कावड़ यात्रा श्री अनादिकल्पेश्वर महादेव (आलोट) के लिए धूमधाम से रवाना हुई।
रामघाट, चावड़ी बाजार से शुरू हुई इस यात्रा में 150 से अधिक कावड़ यात्री शामिल हुए। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का भव्य स्वागत किया। आलोट से दर्शन कर लौटने के बाद श्रद्धालुओं ने गोरी शंकर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया।
#डाककावड़यात्रा #गंगधार #अनादिकल्पेश्वरमहादेव #आलोट #झालावाड़ महाकालमित्रमंडल हरहरमहादेव जयश्रीमहाकाल शिवभक्ति KawarYatra Jhalawar ChawadiBazar Bholenath