नावकोठी: नावकोठी पुलिस ने समकालीन अभियान में तीन वारंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा
समकालीन अभियान के तहत नावकोठी पुलिस ने अलग-अलग स्थान पर छापेमारी कर तीन वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने रविवार को बताया कि समसा से वारंटी ललित पासवान तथा नावकोठी से मोहम्मद मुख्तार और मोहम्मद इशामुल को गिरफ्तार किया गया है।