पीपलदा: इटावा में पालिका अध्यक्ष रजनी सोनी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गायों को चारा और कपड़े वितरित किए
Pipalda, Kota | Dec 31, 2024 जिले की इटावा नगर पालिका इटावा की अध्यक्ष रजनी सोनी का जन्मदिन पर मानव सेवा समिति व भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उत्साह से मनाया गया। इस दौरान क़स्बे में दोपहर 3 बजे सेवा कार्य किए गए। इस अवसर पर गोवंश को चारा व गुड़ खिलाया गया। साथ ही जरूरतमदों को कंबल तथा गर्म कपड़े वितरित किए गए। इस अवसर पर मानव सेवा समिति महामंत्री दीपक सोनी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।