पीपलदा: अयाना क्षेत्र के दुर्जनपुरा गांव में खेत पर सियार ने मासूम बालिका पर किया हमला, गंभीर घायल MBS अस्पताल में भर्ती
Pipalda, Kota | Dec 30, 2024 जिले के अयाना इलाके के दुर्जनपुरा गांव में खेत पर खेलने के दौरान मासूम बालिका पर सियार ने हमला कर उसे गम्भीर घायल कर दिया जिसको एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल बालिका लक्षिका पुत्री हरिप्रकाश के ताऊजी सत्यनारायण गुजर ने सोमवार सुबह 9 बजे बताया कि बालिका अपनी माँ के साथ खेत पर गयी थी वहां खेलने के दौरान उस पर सियार ने हमला किया।