पीपलदा: इटावा कस्बे में बाइपास पर मोटरसाइकिल फिसलने से बिजली कर्मचारी गंभीर घायल, MBS अस्पताल में भर्ती
Pipalda, Kota | Dec 29, 2024 जिले के इटावा क़स्बे में बाइपास पर मोटरसाइकिल फिसलने से बिजलीं विभाग का कर्मचारी गम्भीर घायल हो गया। बिजलीं विभाग के कर्मचारी गजेंद्र सेन ने रविवार सुबह 10 बजे बताया की योगेंद्र मीणा पुत्र रघुवीर पावर हाउस पर कार्य कर अपने गांव हथौली जा रहा था कि बाइपास पर मोटरसाइकिल फिसलने से वह गम्भीर घायल हो गयी। जिसको पहले इटावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।