अडकी: बडानी घाटी में दुर्घटना: 20 घंटे बाद मिला चालक का शव
अड़की थाना क्षेत्र के बडानी घाटी के पास बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था। सीमेंट से लदा 16 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गया था। चालक का पता नहीं चल पा रहा था। लेकिन संभावना जताई जा रही थी कि चालक ट्रक के नीचे ही दब गया होगा। हादसे की सूचना पर अड़की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। सुदूरवर्ती जंगली इलाका होने के कारण