समाजसेवी की मनाई गई पुण्यतिथि
देवघर जिला नागरिक मंच की ओर से बुधवार को करौं में समाजसेवी कुमार विनोद की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। सभी ने उनकी जीवनी व उनके संघर्ष की कहानी पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि आज स्वर्गीय कुमार विनोद हम सभी के बीच नहीं हैं, लेकिन वे सदैव सभी के दिलों में रहेंगे। वे भ्रष्टाचार विरोधी मंच के संस्थापक निडर, शोषितों, वंचितों, पीड़ितों आदिवासियों के महान क्रांतिकारी थे। मनरेगा, जमीन घोटाला, समेत अन्य मामले में भ्रष्ट अधिकारियों को भ्रष्ट मंत्रियों को सजा दिलवाया। नागरिक मंच के सभी कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
कुमार विनोद की पुण्यतिथि मनाते मंच के सदस्य
कार्यक्रम का आयोजन करौं में किया गया। मौके पर ,संतोष सिंह , राजीव सोरेन, वकील सोरेन , राहुल राणा , संजय रवानी, कृष्णा भंडारी , सुमन दास ,कुंदन , हरीशन मुर्मु , रंजीत यादव, सरोज यादव , राजेंद्र हेम्ब्रम
आदि उपस्थित थे।
नागरिक मंच के
स्वर्गीय विनोद हम सभी के बीच नहीं हैं, लेकिन वे सदैव सभी के दिलों में रहेंगे। भ्रष्टाचार विरोधी मंच के संस्थापक रहे।