मेहनगर: रानीपुर रजमों स्थित अगवानी माता मंदिर के पास स्कूली वैन और बाइक में हुई जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल
आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीपुर रजमों अगवानी माता मंदिर के पास शनिवार दोपहर लगभग 3:30 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया । इस सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया । बेलवा गांव निवासी 19 वर्षीय प्रियांशु सिंह अपने साथी राजेश सिंह के साथ बाइक से गंभीरपुर बाजार आ रहा था । तभी सड़क हादसा हो गया ।