विदिशा: सिविललाइन थाना क्षेत्र: ग्राम मुरवारा के निवासियों ने एक व्यक्ति पर शासकीय रास्ते पर कब्जे का आरोप लगाया
रविवार दोपहर 1 बजे विदिशा तहसील के ग्राम पंचायत सोठिया के ग्राम मुरवारा में रहने वाले लोग एकत्रित होकर सिविल लाइन थाना पहुंचे। गांव में बनाए एक पंचनामा के आधार पर उन्होंने थाने मे शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने सरकारी रास्ते पर कब्जा कर लिया है। जिससे गांव के कई लोग उससे प्रभावित हैं। कब्जे को हटाने की मांग की गई