शिवपुरी नगर: शहर से हटेगा अतिक्रमण, हाईवे पर नहीं खड़े होंगे ट्रक: कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कसी कमर
शिवपुरी जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने आज गुरुवार की दोपहर 2 बजे सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर ने देहरदा चौराहे पर हो रही लगातार मौतों पर चिंता व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से जानकारी ली