फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन चोरों को मुंगेर के टेटियाबम्बर से गिरफ्तार किया, जेल भेजा
फुल्लीडुमर पुलिस ने दो दिन के दौरान थाना क्षेत्र के डोमो कुमारपुर स्कूल के एक शिक्षक की बाइक एवं दूसरे ही दिन पड़ाचक गांव से एक बाइक चोरी की घटना के बाद एक बाइक के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार कर तीनों को जेल भेज दिया। तीनों चोर मुंगेर जिले के टेटियाबंबर गांव का नीतीश कुमार, आशीष कुमार एवं मोनू कुमार है। जिसे फुल्लीडुमर थाना के एसआई संदीप कुमार ने गिरफ्तार किया