फुल्लीडूमर: KCC क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन अंकित 11 अमरपुर टीम ने जीता मैच, खेसर हाई स्कूल फील्ड पर हुआ मुकाबला
खेसर हाई स्कूल फील्ड पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन का मैच अमरपुर के अंकित 11 टीम एवं मधुन टीम के बीच खेला गया। दूसरे दिन का मैच अमरपुर अंकित 11 टीम ने 7 विकेट से मधुबन टीम को हराकर जीत लिया। इसके पूर्व टॉस जीतकर अमरपुर 11 की टीम ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। 12-12 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करने करते हुए मधुवन की टीम ने 113 रन बनाए।