फुल्लीडूमर: मार्शल अकादमी खेसर में स्व. बैकुंठ बिहारी के अंगिका गीत संग्रह 'गीति मंजरी' का लोकार्पण
मार्शल अकादेमी प्रांगण में साहित्य परिषद खेसर के तत्वावधान में अंग श्री स्व.बैकुंठ बिहारी के अंगिका गीत संग्रह "गीति मंजरी" पुस्तक का लोकार्पण एक कवि सम्मेलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार गोपाल सिंह ने एवं कार्यक्रम का संचालन परिषद के संयोजक रामजी चंद्र ने किया। लोकार्पण कार्यक्रम में काफी भीड़ लगी रही।