फुल्लीडूमर: एसडीएम ने खेसर में सेंट मेरिज पब्लिक स्कूल के नवनिर्मित भवन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया
खेसर-तारापुर जिलानी पथ के यक्षराज स्थान के समीप सेंट मेरिज पब्लिक स्कूल खेसर के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन गुरुवार की दोपहर करीब साढे चार बजे एसडीएम अविनाश कुमार ने प्रिंसिपल एमवी जोशी, बीडीओ कृष्णा कुमार आदि के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर एसडीएम के पहुंचते ही स्कूली छात्रों ने बाजे-गाजे के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।