वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल: धड़ल्ले से प्रतिदिन टुक-टुक गाड़ियों में लदकर जा रही अवैध लकड़ी, जिम्मेदार मौन
उत्तराखंड (ऊधमसिंह नगर):
एक ओर प्रदेश सरकार व वन विभाग जंगलों के संरक्षण और अवैध कटान पर सख्त कार्रवाई के दावे करता है, वहीं मैदानी क्षेत्रों के कई रास्तों पर इन दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। ताजा मामला किच्छा क्षेत्र के पिपलिया रोड का है, जहाँ से कथित तौर पर रोजाना धड़ल्ले से टुक-टुक (ऑटो/लोडर) गाड़ियों में भरकर लकड़ी का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि सुरक्षा और चेकिंग के लिए तैनात वन विभाग आखिर इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह खामोश क्यों है?