महरौनी: ग्राम कैलगवां निवासी शिकायतकर्ता ने सरकारी कर्मचारियों पर पत्नी को फर्जी तरीके से मृत घोषित कर जेल भेजने का आरोप लगाया
कैलगवां निवासी शिकायतकर्ता ने सरकारी कर्मचारियों पर फर्जी तरीके से पत्नी को कागजों में मृतक घोषित कर उसे जेल भेजने की गंभीर आरोप लगाए हैं।उसने बताया कि उसके विपक्षियों ने षड्यंत्र के तहत सरकारी कर्मचारियों से मिलकर उक्त घटना कारित की है। उसने मामले को लेकर जांच कर उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की है।