बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के काजीचक चौक के पास असामाजिक तत्वों ने रग्बी खिलाड़ी को पीटा, बाढ़ थाने में शिकायत दर्ज
Barh, Patna | Apr 15, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के काजीचक चौक के पास कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा एक युवक की पिटाई कर दी गई, जिससे युवक का माथा फट गया और इलाज कराने के बाद बाढ़ थाने में मामला दर्ज करने के लिए पहुंचा। पीड़ित युवक ने लगभग 12 बजे बताया कि वह खेल मैदान से रग्बी का प्रैक्टिस करके घर लौट रहा था। तभी कुछ लड़कों से उसे घेरकर पीटना शुरू कर दिया।