रफीगंज: रफीगंज शहर के एक मोहल्ले से नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले में मां ने थाना में दिया आवेदन
रफीगंज शहर के एक मोहल्ला से 17 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला रविवार रात्रि 8 बजे प्रकाश में आया है। इस संबंध में किशोरी की मां ने रफीगंज थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में महिला ने बताया है कि उसकी पुत्री वर्ष 2022 से औरंगाबाद जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हसौली मोड़ निवासी सचिन कुमार से बातचीत करती थी।उसी द्वारा अपहरण किया गया