गोरखपुर: राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पोस्टर लगाने वाले नेताओं की गिरफ्तारी का सपा ने किया विरोध
गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की जिला मासिक बैठक बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया।बैठक में अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर पोस्टर लगाने के मामले में सपा नेता अरविंद शुक्ला समेत अन्य नेताओं की गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा की गई। पार्टी ने