औरैया: पुलिस मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो बदमाशों के पैर में गोली, छह गिरफ्तार
थाना बिधूना, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई आठ चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए अंतरजनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि चार अन्य आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7.15 लाख रुपये नकद, भा