उज्जैन ग्रामीण: कलेक्टर ने बामोरा करोहन सहित उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
उज्जैन कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने सोमवार को करोहन समिति के रामवासा ग्राम स्थित उपार्जन केंद्र, ग्राम बामोरा स्थित करोहन समिति उपार्जन केंद्र तथा सेवा सहकारी समिति गोंदिया के गोंदिया स्थित उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीदी व्यवस्था, तौल प्रक्रिया, भंडारण और रिकॉर्ड संधारण का जायजा लिया। कलेक्टर ने किसानों से संवाद कर