इंदौर: जेल में कैदियों के लिए लोक अदालत का आयोजन, हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने किया शुभारंभ
Indore, Indore | Apr 26, 2026 मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार जेल में लोक अदालत का आयोजन किया गया है। ग्वालियर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने इसका शुभारंभ किया है। इंदौर में भी कैदियों की सुनवाई के लिए 3 डेस्क लगाई गई है। इस डेस्क पर एक जज और 2 मध्यस्थता करवाने वाले सदस्यों को शामिल किया गया है। 2 सदस्यों में वरिष्ठ समाजसेवी और वकील शामिल किए गए है।