खगड़िया: रसौंक के काली स्थान मंदिर परिसर में हुई राष्ट्रीय पचपौनीया विकास संघ की बैठक, बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
खगड़िया प्रखंड के रसौंक गांव स्थितकाली स्थान मंदिर परिसर में आज राष्ट्रीय पचपौनीया विकास संघ की बैठक हुई। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा किया। इससे पहले बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन कुमार शर्मा एवं संचालन कृष्णदेव प्रसाद गुप्ता ने किया। मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन शर्मा ने कहा कि पचपौनीया समाज के विकास, हक व अधिकार के लिए संगठन बनाया गया।