खगड़िया: राजेन्द्र चौक पर ई रिक्शा की ठोकर से महिला जख्मी
शहर के राजेन्द्र चौक पर एक ई रिक्सा की ठोकर से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला की पहचान हरंगी टोला के रेखा देवी के रूप में की गई है। महिला अपने पति के साथ किसी काम से बाजार आई हुई थी। इसी दौरान उसे एक अनियंत्रित ई रिक्सा चालक ने ठोकर मार दिया। जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।