खगड़िया: मरैया में बाइक की ठोकर से वृद्ध हुआ जख्मी
जिले के मड़ैया में एक वृद्ध को एक बाइक सवार ने ठोकर मार दिया।जिससे वृद्धगंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी वृद्ध की पहचान आलमबाजार के रहने वाले दयाराम यादव के रूप में की गई है। उसे स्थानीय लोगों के सहयोग से पहले परबत्ता सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसके बाद उसे वहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।