खगड़िया: पनसलवा के मारपीट मामले के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बेलदौर थाना क्षेत्र के पनसलवा गांव के मारपीट मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पनसलवा गांव के रहने वाले लेखो सिंह को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने के बाद लेखो सिंह को न्यायिक हिरासत भेज दिया है। इधर थानाध्यक्ष ने कहा कि लगातार फरारियों व वारंटियों केा गिरफ्तार किया जा रहा है।