खगड़िया: कैंसर जागरूकता को लेकर सदर अस्पताल से निकाली गई जागरूकता रैली, सीएस ने दिखाया हरी झंडी
कैंसर से सुरक्षा को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को सदर अस्पताल से एएनएम स्कूल की दर्जनों छात्राओं ने रैली निकाली। रैली को सिविल सर्जन डा0 अमिताभ कुमार सिन्हा एवं उपाधीक्षक डाक्टर आर एन चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सदर अस्पताल परिसर से कचहरी रोड, समाहरणालय, चित्रगुप्त नगर होते हुए पुनः सदर अस्पताल में पहुंचीं।