खगड़िया: सलारपुर में बैलगाड़ी के ठोकर से दो महिला जख्मी
जिले के सलारपुर गांव बैलगाड़ी के चपेट में आने से दो महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला की पहचान रमा देवी व व प्रमिला देवी के रूप में की गई। दोनों महिलाएं अपने गंत्व्य की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक बैलगाड़ी ने उनलोगों को अपने चपेट में ले लिया। जिससे दोनों महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।