चम्बा: चंबा के भंजराडू दंगल में नहीं दिखेंगे सुमित ठाकुर, नेशनल चैंपियनशिप में होंगे शामिल
Chamba, Chamba | Jul 6, 2026 चंबा के स्टार पहलवान सुमित ठाकुर 11 जुलाई को होने वाले भंजराडू दंगल में हिस्सा नहीं लेंगे। वे 10 से 12 जुलाई तक हरियाणा के रोहतक में आयोजित अंडर-23 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी गैरमौजूदगी से दर्शकों में निराशा है।