जहानाबाद: जिले में शराब के खिलाफ छापेमारी, उत्पाद विभाग ने 17 लोगों को किया गिरफ्तार
उत्पाद विभाग ने बुधवार की शाम 5 बजे जिले के विभिन्न क्षेत्र में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में 12 लीटर शराब को जब्त किया है। साथ ही 17 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। जिनमें 14 शराब पीने वाले एवं 3 बेचने वाले हैं। इस दौरान उत्पाद विभाग द्वारा 7500 किलो जावा महुआ को भी नष्ट किया हैं साथ ही 39000 हज़ार रुपए जुर्माने की राशि वसूल की गई है।