जहानाबाद: मुश्तिचक गांव में टेंट समियाना के गोदाम में भीषण आग, 10 लाख से ज़्यादा का सामान जलकर राख
जहानाबाद के परसबीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुश्तिचक गांव स्थित एक टेंट समियाना के गोदाम में बुधवार सुबह 10 बजे के करीब भीषण आग लग गई जिसके बाद ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। उक्त दुकान गांव के ग्रामीण सगुनी प्रसाद यादव का बताया गया जिसमें आगलगी के दौरान करीब 10 लाख रुपए से अधिक का नुकसान पीड़ित व्यक्ति को होना बताया जा रहा है जबकि आगे की कार्यवाही जारी है।