श्योपुर: पराली फ्री डिस्ट्रिक्ट बनाने की ओर कदम बढ़ाएं: कलेक्टर, पराली प्रबंधन को लेकर किसानों संग की बैठक
श्योपुर। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवारर को दोपहर 3 बजे पराली प्रबंधन को लेकर किसानों की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा है कि पराली फ्री डिस्ट्रिक्ट बनाने की ओर सभी के समन्वय के साथ आगे कदम बढाये जायें, सभी मिलकर श्योपुर को पराली मुक्त बनाने के लिए पराली का उपयुक्त प्रबंधन किया जायें,