श्योपुर। शहर के पाली रोड स्थित पीजी काॅलेज में एक छात्र के साथ हुई मारपीट के विरोध में बुधवार को दोपहर 2 बजे से छात्रों ने काॅलेज के बाहर धरना प्रदर्शन किया। छात्रों ने काॅलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और कलेक्टर के नाम एसडीएम बीएस श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा।