श्योपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन ने पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, कहा- एफआरएस प्रणाली से बर्बाद हुआ सिस्टम, इसे रोका जाए
श्योपुर। आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन द्वारा बुधवार को शाम 4 बजे परियोजना कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए एक ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम जिला कार्यक्रम अधिकारी महेन्द्र कुमार अम्ब को सौंपा हैं जिसमें संगठन की जिलाध्यक्ष राजकुमारी राजपूत ने उल्लेख किया कि फेस रिक्निजम सिस्टम (एफआरएस) लाभार्थियों को गैर कानूनी तरीके से पोषण सेवा से पृथक कर रही है