श्योपुर: एबीवीपी समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ चलाएगी अभियान, धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, कार्यकारिणी गठित
श्योपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस बुधवार को दोपहर 3 बजे शिवपुरी रोड स्थित आरआरआर रिसोर्ट में आयोजित किया गया, इस मौके पर मुख्य रूप से एबीवीपी के प्रदेश संगठन मंत्री रोहित दुबे मौजूद रहे वहीं पूर्व कार्यकर्ता के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण उपस्थित रहे।