हरलाखी: पटना में हुई टेम्पों हादसे में बेता परसा गांव ससुर व दमाद की एक साथ मौत होने से गांव छाया मातम
पटना में हुए भीषण टेम्पों हादसे में हरलाखी प्रखंड के बेता परसा गांव के ससुर-दामाद की एक साथ मौत हो गई। मृतकों की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के बेता परसा गांव निवासी नीरस दास के पुत्र इंद्रजीत कुमार दास (32) व नेपाल के धनुषा जिला अंतर्गत जनकपुरधाम निवासी मृतक इंद्रजीत के ससुर लक्ष्मण दास (60) के रूप में हुई है। 6 दिन पूर्व दोनों दिल्ली सिलाई मशीन लाने गये थे।