हरलाखी: हाट परसा गांव में राजा सलहेश पूजा को लेकर गाजे बाजे के साथ निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा
हरलाखी प्रखंड के हाट परसा गांव में राजा सलहेश पूजा को लेकर गाजे बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। 251 कन्याओं का गाजे बाजे के साथ निकाली गयी कलश शोभा यात्रा इंडो नेपाल बॉर्डर पर बहने वाली पवित्र जमुनी नदी से जलभकर कलश स्थापना की गयी। यंहा चार दिनों तक मेला का भी आयोजन किया गया है।