हरलाखी: रानीपट्टी गांव में आपसी विवाद को लेकर घर में घुसकर चाकू से हमले कर सास व बहू को किया जख्मी।
हरलाखी थाना क्षेत्र के रानीपट्टी गांव में आपसी विवाद को लेकर गांव के ही एक बदमाश युवक ने घर में घुसकर महिलाओं पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में सास-बहु दोनों जख्मी हो गई। दोनों को ग्रामीणों व परिजनों ने उमगांव सीएचसी में भर्ती करा दिया। जहां दोनों का इलाज कराया गया। दोनों घायलों में जख्मी पुतोहु की हालत नाजुक बताई जा रही है।