हरलाखी: हरलाखी प्रखंड उपप्रमुख के हुए चुनाव में नीलम कुमारी विजयी घोषित।
हरलाखी प्रखंड कार्यालय उमगांव में शनिवार को शांतिपूर्ण वातावरण में विभागीय आदेश पर उप प्रमुख का चुनाव सम्पन्न कराया गया। चुनाव में उप प्रमुख पद पर नीलम कुमारी 11 मत पाकर विजयी घोषित हुई। चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में आपदा प्रबंधन विभाग के अपर समाहर्ता संतोष कुमार व निर्वाची पदाधिकारी के रूप में बेनीपट्टी एसडीओ मनीषा कुमारी मौजूद थी।