हरलाखी: हरलाखी प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी के करीब ढाई महीने से अनुपस्थित रहने पर बीडीओ ने की कार्रवाई की अनुशंसा
हरलाखी प्रखंड कार्यालय उमगांव में पिछले ढ़ाई माह से अनुपस्थित प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी के विरुद्ध बीडीओ ने कार्रवाई की अनुशंसा की है। इस मामले को लेकर बीडीओ कृष्णमुरारी ने जिला सांख्यिकी पदाधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत की है कि प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी पिछले एक फरवरी से अपने कार्यालय से अनुपस्थित है। जिससे आमलोगों का कामकाज पूर्ण रूप से प्रभावित है।