हरलाखी: हरलाखी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धूमधाम से मनाई गई संविधान निर्माता बाबा भीमराव अम्बेडकर की जयंती
संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती हरलाखी प्रखंड क्षेत्र में रविवार को धूमधाम से मनाई गई। संगम चौक कसेरा में डॉ बीके यादव, शिक्षक संजीव कुमार, दानिश इकबाल, शिवकुमार ठाकुर, भोगेन्द्र राम, सिया राम उर्फ मुखिया, इंद्रजीत कुमार, चंद्रशेखर पासवान उर्फ मिथिलेश, दुखरन आदि दर्जनों लोगों ने छात्र छात्राओं के साथ केक काटकर अम्बेडकर जयंती मनाई।