मंडला: ‘‘नारी शक्ति वंदन’’ पखवाड़े के अंतर्गत पीपरपानी व जंतीपुर ग्राम पंचायत में गोष्ठी/कार्यशाला का आयोजन
Mandla, Mandla | Apr 16, 2026 ‘‘नारी शक्ति वंदन’’ पखवाड़ा के अंतर्गत गुरुवार को दोपहर 3:30 को ग्राम पंचायत पीपरपानी एवं जंतीपुर में गोष्ठी/कार्यशाला का आयोजन किया गया। गोष्ठी में प्रतिभागियों को ‘‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’’ के अंतर्गत लोकतंत्र में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही नारी सम्मान, नारी सुरक्षा एवं महिलाओं को जागरूक किया गया।