बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के जगन्नाथ मंदिर की जमीन पर कब्जे की कोशिश, निर्माण रुकवाने पहुंची पुलिस से मचा हड़कंप
बरेली के कोतवाली क्षेत्र स्थित श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर की संपत्ति पर कथित कब्जे और अवैध निर्माण को लेकर शुक्रवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया। मंदिर के सेवादार अशोक दास स्थानीय लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे और आरोप लगाया कि मंदिर की कर्मस्थल भूमि पर पवन जायसवाल द्वारा अवैध निर्माण कराया जा रहा है। अशोक दास का कहना है कि सूचना मिलते ही उन्होंने मौके पर पहुंचकर