राजनांदगांव: सोशल मीडिया पर वायरल खबर पर संज्ञान लेकर सहायक आयुक्त आबकारी ने आबकारी उप निरीक्षक को जारी किया कारण बताओ नोटिस
राजनांदगांव जिले में सोशल मीडिया पर वायरल खबर पर संज्ञान लिया गया है,सहायक आयुक्त आबकारी यदुनंदन राठौर ने आबकारी उप निरीक्षक तुलेश्वरी देवांगन को सोशल मीडिया पर वायरल खबर पर संज्ञान लेते हुए कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।उन्होंने वरिष्ठ सहायक जिला आबकारी अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर वायरल खबर की सत्यापन की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने निर्देश दिए।