राजनांदगांव: जिला पंचायत सभाकक्ष में मतगणना कार्य को लेकर अधिकारी कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
राजनांदगांव कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला पंचायत सभा कक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 4 जून 2024 को होने वाले मतगणना के लिए संसदीय निर्वाचन क्षेत्र राजनांदगांव के अंतर्गत राजनांदगांव,कबीरधाम,मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी एवं खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के मतगणना कार्य में लगे अधिकारी कर्मचारियों से विस्तार से चर्चा कर मतगणना संबंधी प्रक्षिक्षण दिया गया।