पटना ग्रामीण: चिराग पासवान ने पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की जीत को बताया ऐतिहासिक, कहा- शपथ समारोह होगा भव्य
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताया है। मौके पर चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में सभी मंत्रियों का शपथ ग्रहण होने जा रहा है और उसके बाद पश्चिम बंगाल में भी बड़े पैमाने पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।