बीकानेर: घर में घुसकर चोरी और धमकी का मामला मुक्ता प्रसाद थाने में दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर के मक्तुप्रसाद थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर में घुसकर चोरी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। परिवादी मधुसूदन सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि रामपुरा बस्ती निवासी यशवर्धन सिंह पुत्र अजय सिंह उसके घर में घुसा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मकान पर कब्जा करने की भी